UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026
Union Public Service Commission (UPSC) ने Civil Services Examination (CSE) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें IAS, IPS, IFS और अन्य Group A एवं Group B सेवाएँ शामिल हैं।
स्नातक (Graduate) उम्मीदवारों के लिए यह एक प्रतिष्ठित अवसर है।
📌 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| इवेंट (Event) | तिथि (Date) |
|---|---|
| Notification जारी | 4 फरवरी 2026 |
| आवेदन शुरू | 4 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक) |
| प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) | 24 मई 2026 |
| मुख्य परीक्षा (Mains Exam) | 21 अगस्त 2026 से |
📌 कुल रिक्तियाँ (Vacancy Details)
UPSC ने इस बार 933 पदों की भर्ती निकाली है।
- IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाएँ
- PwBD (Persons with Benchmark Disabilities): 33 पद आरक्षित
📌 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- शिक्षा (Education): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate)
- राष्ट्रीयता (Nationality): भारतीय नागरिक
- आयु सीमा (Age Limit): 21 से 32 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
- प्रयास सीमा (Attempts): General – 6, OBC – 9, SC/ST – Unlimited
📌 आवेदन शुल्क (Application Fee)
- General / OBC: ₹100
- SC / ST / PwBD / Female: ₹0
📌 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
UPSC CSE चयन तीन चरणों में होता है:
- Preliminary Examination (Objective Type)
- Mains Examination (Descriptive)
- Personality Test / Interview
📌 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा): कुल पेपर - 2
- General Studies Paper-I (200 अंक, 2 घंटे)
- CSAT Paper-II (200 अंक, 2 घंटे) (क्वालिफाइंग पेपर, जिसमें 33% अंक अनिवार्य)
** नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे
*** उद्देश्य: उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, और मानसिक क्षमता का परीक्षण
Mains Examination (मुख्य परीक्षा): कुल पेपर - 9
Paper A: भारतीय भाषा (निबंध और अनुवाद) - 300 अंक
- पेपर B: अंग्रेजी भाषा (निबंध और अनुवाद) - 300 अंक
- निबंध (Essay) - 250 अंक
- सामान्य अध्ययन I (Indian Heritage and Culture, History and Geography of the World and Society) - 250 अंक
- सामान्य अध्ययन II (Governance, Constitution, Polity, Social Justice and International relations) - 250 अंक
- सामान्य अध्ययन III (Technology, Economic Development, Biodiversity, Environment, Security and Disaster Management) - 250 अंक
- सामान्य अध्ययन IV (Ethics, Integrity and Aptitude) - 250 अंक
- वैकल्पिक विषय पेपर I - 250 अंक
- वैकल्पिक विषय पेपर II - 250 अंक
* प्रश्न प्रकार: Descriptive (लिखित)
** अवधि: प्रत्येक पेपर 3 घंटेPersonality Test / Interview (व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार):
- कुल अंक: 275
- उद्देश्य: उम्मीदवार की व्यक्तित्व, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, और समग्र उपयुक्तता का मूल्यांकन
📌 आवेदन कैसे करें (How to Apply)
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।